तेज बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव, निगम अमला मौके पर सक्रिय

जगदलपुर/लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जगदलपुर शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी को देखते हुए महापौर संजय पाण्डे ने आज सुबह अपनी टीम के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

महादेव घाट, धरमपुरा, साईं मंदिर परिसर सहित अन्य इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई। महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं नगर निगम का अमला भी मौके पर मौजूद रहा।—जल निकासी और नाली सफाई के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि:नालियों की तात्कालिक सफाई कराई जाए।जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बरसात के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह प्राथमिकता हो।महापौर ने कहा कि बरसात के दिनों में नगर निगम की टीम को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।—गणेश उत्सव की तैयारियों का भी निरीक्षणजलभराव निरीक्षण के साथ-साथ महापौर संजय पाण्डे ने आगामी गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।गली-गली तक पहुंच चुके उत्सव को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते की जाएं।

—निरीक्षण के दौरान ये प्रमुख लोग रहे मौजूद:महापौर संजय पाण्डे नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एमआईसी सदस्य: निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, संजय विश्वकर्मानगर
निगम आयुक्त: प्रवीण कुमार वर्मा
पार्षद: दिलीप दासनिगम प्रतिनिधि: दिलीप मरकाम, योगेश पांडे—
महापौर ने कहा:>
“नगर निगम की यह जिम्मेदारी है कि बरसात के दिनों में नागरिकों को कोई परेशानी न हो। हर अधिकारी और कर्मचारी को समय रहते कार्रवाई करनी होगी ताकि शहर सुचारु रूप से संचालित रहे।”-
