9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच जारी

बीजापुर: नैमेड़ कन्या पोटा केबिन की कक्षा 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच जारीबीजापुर जिले के नैमेड़ स्थित कन्या पोटा केबिन स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पिंकी कुरसम, निवासी चिनाकवाली के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।विद्यालय प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।स्थानीय प्रशासन और परिजन से पूछताछ जारी है।
👉 समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें।
🙏 यदि आप या आपके जानने वाले किसी मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं, तो कृपया मदद लें। अकेले न रहें — सहायता उपलब्ध है।
